एलएएसएजे ने जम्मू में लोसर समारोह मनाया
चेरिंग दोरजे ने 19वें सुशोक बकुला के मार्ग, मूल्यों,शिक्षाओं का पालन करने के लिए कहा
5 Dariya News
जम्मू 28-Dec-2017
सहकारिता एवं लद्दाख मामलों के मंत्री चेरिंग दोरजे ने आज लोसर समारोह में भाग लिया, जो ऑल लद्दाख स्टूडैंट एससोसिएशन जम्मू (एएलएसएजे) द्वारा आयोजित किया गया था।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने छात्रों पर बल देते हुए कहा कि वे इस लोसर पर 19वें सुशोक बकुला के मार्ग, मूल्यों एवंशिक्षाओं का पालन करें और बेहतरशिक्षा पाने और समाज मेंशांति एवं प्रेम बनायें रखने हेतु लद्दाख के पूरे समुदाय को प्रेरित भी करें।दोरजे ने कहा कि लद्दाख में लोसर एक महत्वपूर्ण सामाजिक धार्मिक पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्राचीन समारोह को दर्षाता है।एएलएसएजे की भूमिका और उपलब्धियों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि लद्दाख के लोगों के लिए ब्लड बैंक स्थापित करना उनके द्वारा उठाया गया यह एक बहुमूल्य कदम है। उन्होंने इस अवसर पर लद्दाख के सांस्कृतिक, पारम्परिक एवं लोकसंगीत को प्रदर्षित करने वाले भागीदारियों की सराहना भी की।पूर्व मुख्य सचिव सी फूनसांग, सेवानिवृत कर्नल, पीएससी सदस्य के अतिरिक्त अन्य गणमान्य और छात्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे।