5 Dariya News

जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

5 Dariya News

श्रीनगर 28-Dec-2017

जम्मू एवं कश्मीर में रात का तापमान हिमांक बिंदू से नीचे जाने पर गुरुवार को शीतलहर का कहर बढ़ गया है। कारगिल में सर्वाधिक ठंड रही। यहां तापमान शून्य से 9.6 डिग्री नीचे रहा जबकि लेह में शून्य से 7.1 डिग्री नीचे रहा।मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य में मौसम के ठंडा और शुष्क रहने का अनुमान जताया है।श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 2.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से चार डिग्री नीचे रहा। जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, कटरा में आठ डिग्री, बटोटे में 4.3 डिग्री, बनिहाल में 0.8 डिग्री, भदरवाह में दो डिग्री और उधमपुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।