5 Dariya News

मंत्रीमंडल द्वारा राइफल शूटर अजितेश कौशल को पंजाब पुलिस में सब -इंस्पेक्टर नियुक्त करने को स्वीकृति

पुलिस अकैडमी फिलौर के तीन लैक्चररों की सेवाएं रैगूलर

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-Dec-2017

राज्य में खेल को प्रफुल्लित करने विशेषकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध होने वाले खिलाडिय़ों को नौकरियों के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कैप्टन अमरिेंदर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने आज अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि हासिल राइफल शूटर अजितेश कौशल को पंजाब पुलिस में सब -इंस्पेक्टर नियुक्त करने को स्वीकृति दे दी है।अजितेश कौशल ने प्रांतीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक 85 पदक हासिल किये हैं। राज्य के खेल विभाग ने उसके विलक्षण खेल प्रदर्शन के लिए 'ए ग्रेड खिलाड़ी के तौर पर श्रेणीबद्ध किया और इससे पहले 5.22 लाख रुपए के नगद इनाम से सम्मानित भी किया।जि़क्रयोग्य है कि अजितेश के पिता राकेश कौशल पी.पी.एस. अधिकारी हैं जो इस समय मोहाली में तीसरी बटालियन के कमांडैंट हैं जिन्होंने पंजाब में आंतकवाद के विरूद्ध आगे होकर लड़ाई लड़ी।यहां यह भी बताने योग्य है कि मंत्रीमंडल ने महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर जिसने आई.सी.सी. महिला विश्व कप में शानदार पारी खेलते हुये 171 रन बना कर प्रसिद्ध हुई थी, को भी गत 24 अगस्त को पंजाब पुलिस में डी.एस.पी. नियुक्त करने को स्वीकृति दी थी। मुख्यमंत्री ने हरमनप्रीत कौर द्वारा किये शानदार खेल प्रदर्शन के बाद डी.एस.पी. के पद के लिए पेशकश की थी।मंत्रीमंडल ने महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकैडमी, फिलौर में ठेके के आधार पर काम कर रहे तीन लैक्चररों की सेवाओं नियमित कर दिया हैं।पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा 19 लॅा अधिकारियोंं की सेवाओं नियमित करने संबंधी दिए आदेशों के मुताबिक ही डा. जसविंदर सिंह, डा. हरजीत सिंह और डा. हरून नईम ख़ान की सेवाओं रेगुलर की