5 Dariya News

विजय रूपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

5 Dariya News

गांधीनगर 26-Dec-2017

विजय रूपाणी ने मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधानसभा चुनावों में लगातार छठी बार जीत के बाद रूपाणी का मुख्यमंत्री के तौर पर यह दूसरा कार्यकाल होगा।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा पार्टी के प्रमुख नेता व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।