5 Dariya News

कैप्टन समेत सभी मन्त्रीयो के 9 महीनो में सरकारी दौरो के हुये खर्चे पर वाईट पेपर जारी हो - तरूण चुग

कैप्टन ने 25 लाख के शाही खर्चे करके जनता के धन का दुरप्रयोग किया- चुग

5 Dariya News

चण्डीगढ 25-Dec-2017

पंजाब के कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में असमर्थ, विधवा, बजुर्गो व दिव्यांगो को समय पर पैन्शन नही, किसानो का कर्जा माफ करने में विफल, टैक्स वसुली के पैसो से गरीबो को लाभ पहुचाने के मुद्वे पर खजाना खाली होने का राग अलापने वाली कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार मुम्बई में 2 दिन के दौरे पर 25 लाख रूप्ये खर्च करने में कोई गुरेज नही कर सकी। उपरोक्त कथन भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय मन्त्री श्री तरूण चुग ने गैर सरकारी संगठन सोशल रिफार्मर्स द्वारा सूचना के अधिकार के तहत हासिल की गई जानकारी के हवाले से हुये रहस्योदघाटन के बाद अपने बयान में कहे। श्री चुग ने कहा की अप्रैल में 2 दिनो के लिये पंजाब के मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह, वितमन्त्री स.मनप्रति सिंह बादल व उर्जा मन्त्री राणा गुरजीत सिंह 17 सदस्यों के साथ मुम्बई गये थे। सूचना के अधिकार के अधीन जानकारी के अनुसार उपरोक्त यात्रा पर कुल 25,07 लाख रूप्ये शाही तरीके के खर्च किये गये। हवाई यात्रा चण्डीगढ से मुंबई तक बिजनैस क्लास में की गई। मुंबई के प्रसिद्व ताज पैलेस होटल का दो दिनो का बिल 15 लाख 32 हजार 609 रूप्ये पंजाब के लोगो की मेहनत से अर्जित कमाई से भुगतान किये गये। मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह जिस कमरे में स्वंय रहे उसका प्रति रात किराया 80 हजार रूप्ये था। रात के अन्य खर्चो जिनमें रूम सर्विस व मिनी बार शामिल थे 95 हजार के अतिरिक्त खर्चे थे। इस प्रकार पंजाब के शाही मुख्यमन्त्री कैप्टन साहिब मुंबई में एक रात में 1,75 लाख रूप्ये फ़ूंक कर शाही नींद ले रहे थे। श्री चुग ने कहा की जानकारी के मुताबिक होटल ताज में मुख्यमन्त्री के दल ने 5 लाख का एक रात्रि में डिनर करके पंजाब की गरीब जनता का मुंह चिडाने का पाप किया है। श्री चुग ने पंजाब सरकार से मांग करते हुये कहा की अब तक पंजाब के मुख्यमन्त्री व अन्य मन्त्रीयों के सभी सरकारी दौरो पर हुये खर्चो पर वाईट पैपर जारी करके उन शाही खर्चो के बारे जनता को अवगत कराये।