राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वयन के तहत : शाम चौधरी
5 Dariya News
जम्मू 24-Dec-2017
पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने कहा कि सरकार लोगों के विकास और कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रही है और इस उद्देश्य के लिए राज्य में विभिन्न योजनाएं लागू हो रही हैं।मंत्री आज सुचेतगढ़ और आर एस पुरा निर्वाचन क्षेत्र की जनता की समस्याओं का आकलन करने के लिए एसआस पुरा में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में बोल रहे थे।शिविर में भाग लेने वाले आगरा चक, बेघ, फ्लौरा, सेरी बल्लाह, सतराइयां, पुराना पिंड, पंडी सरोकन, तलहार, चकरोही कोटली अर्जुन सिंह और आसपास के इलाकों के लोगों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों और राज्य के दूर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लाभ के लिए विभिन्न विकास परियोजनाएं शुरू की है। उन्होंने लोगों से आगे आकर अपने कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं के लाभ उठाने के लिए कहा।अधिकारियों के साथ फोन पर लोगों की कुछ समस्याओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कुछ मामलों में संबंधित अधिकारियों को लिखित निर्देश भी दिए।इससे पहले, मंत्री ने एक नीजि स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया जहां उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि छात्रों को अपने अध्ययन में गहरी दिलचस्पी लेनी चाहिए।छात्रों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जो दर्शकों द्वारा अत्यधिक सराहा गया।