5 Dariya News

रजिय़ा सुल्ताना द्वारा पी.आर.बी.डी.बी के समस्त प्रोजेक्टों की समीक्षा

अधिकारियों को प्रोजेक्ट निश्चित समय पर पूर्ण करने के निर्देश

5 Dariya News

चंडीगढ़ 22-Dec-2017

लोक निर्माण मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने आज पंजाब रोडज़ एंड ब्रिजिज़ डिवेल्पमेंट बोर्ड (पी.आर.बी.डी.बी) की उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान चल रहे समस्त प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा की।यह जानकारी लोक निर्माण विभाग के प्रवक्ता द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि मीटिंग के दौरान पी.आर.बी.डी.बी अधीन चल रहे समस्त विकास प्रोजेक्टों की प्रगति रिपोर्ट मंत्री साहिबा के समक्ष प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्टों में विशेषतौर पर वल्र्ड बैंक द्वारा फायनांस किये जाने वाले पंजाब स्टेट रोड सैक्टर प्रोजेक्ट (पी.एस.आर.एस.पी) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पी.एम.जी.एस.वाई) जैसे विशेष प्रोजेक्टों की प्रगति रिपोर्ट संबंधी आधिकारियों द्वारा विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई। मंत्री साहिबा ने इन प्रोजेक्टों पर अब तक की गई प्रगति पर संतुष्टि प्रकट की।

रजिया सुल्ताना ने इसके साथ ही सभी आधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि पूरी निष्ठा और इमानदारी से समस्त प्रोजेक्टों को निश्चित समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पंजाब रोडज एंड ब्रिजिज़ डिवेल्पमेंट बोर्ड (पी.आर.बी.डी.बी) की एग्जीक्यूटिव समिति ने उनके सामने रखे कई अन्य एजंडे भी स्वीकार किये। इस मीटिंग के दौरान श्री हुस्न लाल, सचिव, लोक निर्माण विभाग, पंजाब, श्री यशनजीत सिंह, आई.आर.टी.एस, अतिरिक्त सचिव, फायनांस, श्री भुपिंदर सिंह, डायरैक्टर ट्रांसपोर्ट, श्री जसकरन सिंह बराड़, अतिरिक्त कर एवं आबकारी कमिश्नर, श्री बलवंत सिंह, डायरैक्टर योजना विभाग, श्री मुकेश कुमार गोयल, संयुक्त सचिव, पी.आर.बी.डी.बी और अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।