कविन्द्र गुप्ता ने रोगी कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता की
गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र के शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों के कामकाज की समीक्षा की
5 Dariya News
जम्मू 19-Dec-2017
जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता ने आज रोगी कल्याण समिति गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र के शासी निकाय की एक बैठक आयोजित की। अध्यक्ष, जो रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन भी हैं, ने ढांचे के उन्नयन, मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य सम्बंधित कार्यों सहित विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली।मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ संजय तुर्की तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।शास्त्री नगर, डिगियाना, नानक नगर, भंटीडी और सैनिक कालोनी के शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों की जानकारी लेते हुए अध्यक्ष ने सम्ंबधितों को इन संस्थानों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिये।बैठक के दौरान अध्यक्ष ने पीएचई विभाग को इन स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त पेयजल सुविधाएं सुनिष्चित करने के आदेश दिये।गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रमुखों ने भी अपने कई मुद्दों को उठाया। अध्यक्ष ने उन्हें सरकार द्वारा इन केन्द्रों को हर संभव सहायता देने का आष्वासन दिया।