5 Dariya News

आम आदमी पार्टी के पंजाब यूनिट ने मनीश सिसोदिया की नियुक्ति का किया स्वागत

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 19-Dec-2017

आम आदमी पार्टी की राजनैतिक मामलों संंबंधी समिति द्वारा पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के उप मुख्य मंत्री मनीश सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किए जाने का आम आदमी पार्टी के पंजाब यूनिट ने स्वागत किया है। पार्टी द्वारा जारी प्रैस नोट में पार्टी प्रधान अरविन्द केजरीवाल का धन्यवाद करते पार्टी के नेताओं सूबा प्रधान भगवंत मान, विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खहरा, सह-प्रधान अमन अरोड़ा, फरीदकोट से संसद मैंबर प्रो. साधु सिंह, विरोधी पक्ष की उप नेता बीबी सरबीज कौर माणूके, एच.एस. फूलका, प्रो. बलजिन्दर कौर, रुपिन्दर कौर रूबी, कंवर सिंह संधू, कुलतार सिंह संधवां, नाजर सिंह मानशाहिया, प्रिंसीपल बुद्ध राम, जगदेव सिंह कमालू, मास्टर बलदेव सिंह, अमरजीत सिंह सन्दोआ, हरपाल चीमा, जगतार सिंह हिस्सोवाल, जय कृष्ण रौड़ी, कुलवंत सिंह पंडोरी, मनजीत सिंह बिलासपुर, पिरमल सिंह धौला, मीत हेयर (सभी विधायक) समेत पार्टी के समूह अधिकारियों ने कहा कि सिसोदिया जैसे पार्टी के मेहनती और तजुर्बेकार नेता को पंजाब का प्रभारी लगाऐ जाने से सूबे में आम आदमी पार्टी को ओर मजबूूती मिलेगी। नेताओं ने कहा कि सिसोदिया की दूरदर्शी सोच और लोगों में जा कर काम करने की नीति को सूबे में लागू करके लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।