5 Dariya News

कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

5 Dariya News

शोपियां 19-Dec-2017

कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। शोपियां जिले के बटमुरान गांव में सोमवार शाम को मुठभेड़ उस समय शुरू हो गई, जब राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने खुफिया सूचना के आधार पर एक घर को चारों ओर से घेर लिया।पुलिस का कहना है कि खुफिया जानकारी के मुताबिक, एक घर में दो से तीन आतंकवादी छिपे थे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि एक जवान को हल्की चोटें आई हैं।जिस घर में आतंकवादी छिपे थे, उसे मुठभेड़ के दौरान नष्ट कर दिया गया.पुलिस का कहना है, "अभियान अभी जारी है।"