5 Dariya News

योगी आदित्यनाथ, अन्य का लोकसभा से इस्तीफा मंजूर : सुमित्रा महाजन

5 Dariya News

नई दिल्ली 18-Dec-2017

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तीन अन्य सदस्यों का लोकसभा से इस्तीफा मंजूर कर लिया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फुलपूर से भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने 21 सितंबर को अपना इस्तीफा दे दिया था और उसी दिन उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। केशव प्रसाद मौर्य मौजूदा उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री हैं।महाजन ने कहा, "महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया सीट से सांसद नाना पटोले ने आठ दिसंबर को अपना इस्तीफा उन्हें भेजा था, जिसे 14 दिसंबर को मंजूर कर लिया गया।"पटोले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व नागरिक विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल को 2014 के चुनाव में हराया था। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया था।