इटानगर में होगा आधुनिक मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम : पेमा खांडू
5 Dariya News
इटानगर 17-Dec-2017
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को कहा कि वह राज्य में ओलम्पिक भवन के साथ ही एक मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम का निर्माण करेंगे।खांडू ने यहां रविवार को दो दिवसीय पांचवें नार्थईस्ट राष्ट्रीय स्तर की कराटे-डू चैम्पियनशिप की घोषणा की और साथ ही अपने राज्य के खेल मंत्रालय से कहा कि वह जल्द ही स्टेडियम के लिए जगह की तलाश करें। खांडू ने कहा, "केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने यहां मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम का वादा किया है। हमें इसके लिए सही जगह की तलाश है।"राज्य सरकार की खेल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को बयां करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ओलम्पिक भवन के निर्माण की बात भी कही है। इस चैम्पियनशिप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, हिस्सा ले रहीं हैं। इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, असम राइफल्स और दार्जिलिंग गोरखा कारटे संघ की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।