5 Dariya News

डब्ल्यूटीओ वार्ता की विफलता के लिए भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया : सुरेश प्रभु

5 Dariya News

ब्यूनस आयर्स 17-Dec-2017

भारतीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि यह पहली बार हुआ है कि हाल में समाप्त हुए 11वें विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मंत्रियों के सम्मेलन में वार्ता की विफलता के लिए भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया। इस हफ्ते की शुरुआत में हुए 11वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में वार्ता विफल रही, क्योंकि अमेरिका व अन्य दूसरे देश बहुपक्षीय व्यापार संस्था के सदस्यों द्वारा सार्वजनिक खाद्य भंडारण के मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने की अपनी प्रतिबद्धता से मुकर गए।प्रभु ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "हम यहां खुले दिमाग से आए थे। यह पहली बार है कि भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा रहा है.. हम निश्चित तौर पर खलनायक के तौर पर नहीं लौट रहे हैं।"उन्होंने कहा, "हम जानते थे कि जिस तरीके से अमेरिकी प्रशासन वैश्विक व्यापार प्रणाली की सक्षमता पर सवाल कर रहा है व आगे बढ़ रहा है, इससे कुछ होने नहीं जा रहा है।"मंत्री ने कहा कि भारत खाद्य भंडारण के मुद्दे के स्थायी हल के लिए उत्सुक है।