5 Dariya News

द्रौपदी दुनिया की पहली नारीवादी : राम माधव

5 Dariya News

पणजी 17-Dec-2017

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने रविवार को यहां कहा कि पांडवों की रानी द्रौपदी दुनिया की पहली नारीवादी थीं। राम माधव ने एक दिवसीय इंडिक फेस्टिवल में कहा, "द्रौपदी दुनिया की पहली नारीवादी थीं। उनके पांच पति थे और वह पांचों में किसी की बात नहीं सुनती थीं। वह सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण की सुनती थीं, जो उनके सखा थे। लेकिन हम उन्हें स्वेच्छाचारी कभी नहीं कहते।"उन्होंने कहा कि द्रौपदी अकेले महाभारत के लिए जिम्मेदार थीं, जिसकी वजह से रणक्षेत्र में 18 लाख लोगों की जान गई। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व नेता राम माधव ने कहा कि युद्ध द्रौपदी के हक का परिणाम था।