5 Dariya News

'मैरी कॉम' की प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखेंगी प्राची तेहलान

5 Dariya News

मुंबई 17-Dec-2017

अभिनेत्री प्राची तेहलान धारावाहिक 'इक्यावन' में वर्ष 2014 की फिल्म 'मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा के लुक में नजर आने को लेकर उत्साहित हैं। टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'इक्यावन' का बॉक्सिंग सीक्वेंस 'मैरी कॉम' से प्रेरित होगा। इसमें सुशील (प्राची) और सत्य (नमिश तनेजा) के बीच एक बॉक्सिंग मैच दिखाया जाएगा।इस सीक्वेंस के लिए अभिनेत्री का प्रियंका जैसा ड्रेसअप होंगी। उन्होंने फिल्म में मैरी कॉम की भूमिका निभाई थी।प्राची ने कहा, "प्रियंका से मैंने प्रेरणा ली। उनके लिए बहुत सम्मान है और उनकी प्रशंसक हूं। हमेशा से उनकी प्रशंसक होने के नाते यह अब तक के मेरे अभिनय करियर का सबसे अच्छा चरण है।"