5 Dariya News

इमरान रजा अंसारी ने पीएमडीपी के अंतर्गत जल क्रिडा ढांचे के विकास की समीक्षा की

विकास परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए कहा

5 Dariya News

जम्मू 16-Dec-2017

सूचना तकनीकी, तकनीकी शिक्षा, युवा सेवा एवं खेल मंत्री इमरान रजा अंसारी ने अधिकारियों को खिलाडियों की जरूरतों को पूरा करने हेतु राज्य में जल क्रिडा स्थलों के विकास हेतु प्रस्तावित स्थलों पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। मंत्री ने यह निर्देश राज्य में पीएमडीपी के अंतर्गत जल क्रिडा  ढांचे के विकास की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये। मंत्री को बताया गया कि पीएमडीपी के अंतर्गत जल क्रिडा ढांचे के विकास के लिए 6 करोड़ रु. की राशि मंजूर की गई है तथा कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त मंत्री को बताया गया कि जम्मू व कश्मीर राज्य खेल परिशद ने जल क्रिडा ढांचे के विकास के लिए नेहरू पार्क श्रीनगर तथा रंजीत सागर डैम में स्थल चिन्हित किये हैं तथा प्रत्येक स्थल के लिए 3 करोड़ रु. की अनुमानित राशि की डीपीआर तैयार की गई है। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को प्रशिक्षण पाठयक्रम तथा कायाकिंग, कैनोईंग, कैनो पोलो, डैªगन बोट और रोविंग आदि जैसे जल क्रिडा प्रतियोगिताएं आयोजित करने हेतु नेहरू पार्क के नजदीक डल झील पर वर्तमान जल क्रिडा केन्द्र के  स्तर को बढ़ाने के निर्देश दिये। मंत्री ने खेल प्रेमियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। वाईएसएस सचिव, पर्यटन सचिव, लावडा के उपचेयरमैन, आवास एवं  शहरी विकास के अतिरिक्त सचिव और विभाग के खेल परिशद से अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।