5 Dariya News

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत विचार सभा-2017 को सम्बोधित किया

महबूबा ने ऐतिहासिक मार्गों की बहाली, सार्क सहयोग में जम्मू कश्मीर को एक मॉडल बनाने का समर्थन किया

5 Dariya News

पणजी (गोवा) 16-Dec-2017

जम्मू व कश्मीर में ऐतिहासिक मार्गों की बहाली का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य को बाहरी दुनिया के सामने लाने का समर्थन किया। गत रात भारत विचार सभा-2017 को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भूगौलिक स्थिति से सैंट्रल एशिया का प्रवेश द्वार बनाती है तथा इसके लोगों को बाहरी दुनिया के सामने लाने के लिए इस स्थिति का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में पारम्परिक और ऐतिहासिक मार्गों को पुनःबहाल करने से हम एक नया इतिहास लिख रहे हैं। वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबु भी इस अवसर पर उपस्थित थे।महबूबा मुफ्ती ने पूरे राज्य भर में सड़क सम्पर्क के साथ जम्मू व कष्मीर को एक मॉडल राज्य बनाने के सुझाव दिये ताकि यह क्षेत्र में सार्क सहयोग के लिए एक मॉडल बन सकें। राज्य के लोगों के समक्ष पेश आ रही समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि  वे आगे आकर इन अस्थिरताओं का हल करने में जम्मू व कश्मीर की सहायता करें।राज्य में बनी सरकार पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी तथा भाजपा दोनों में कई मुद्दों पर वैचारिक फासले हैं। गठबंधन सरकार की योजना का उददेश्य जम्मू व कश्मीर को अस्थिरता की वर्तमान स्थिति से बाहर निकालना, राज्य में अंतर क्षेत्रीय मतभेद को समाप्त करना और राज्य के लोगों को देश के हित के लिए उनके प्रतिरूपों से जोड़ना है।

 मुख्यमंत्री ने बल देते हुए कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय काल में वापिस जाने की आवष्यकता है जिनकी पहल के माध्यम से एलओसी मार्ग खोले गये, एक दशक के लिए एलओसी पर सीज़ फायर सुनिष्चित किया गया था तथा राज्य और दोनों देशों के बीच शांति का माहौल बना। विस्थापित पंडित परिवारो ंकी वापसी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सरकार ही नहीं बल्कि कश्मीर में सम्पूर्ण समाज उन्हें सम्मान से वापिस लाना चाहता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी वापसी के लिए कई कदम उठाये हैं। हम रोज़गार तथा अन्य सहायता के सम्बंध में उन पंडित परिवारों के पुनर्वास की भी कोशिश कर रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ने मिडिया से आग्रह किया कि  वे लोगों तथा समुदायों को एक दुसरे के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। उप राश्ट्रपति वैंकेया नायडू, विभिन्न केन्द्रीय मंत्री, श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रिका कुमारातुगा, यूईई के मंत्री जाकी अनवर मिस्बाह, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारेकर के अतिरिक्त राजनीतिज्ञ, औद्योगिक, पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता सभा में उपस्थित थे।