5 Dariya News

जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर, कारगिल सबसे ठंडा

5 Dariya News

श्रीनगर 15-Dec-2017

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को न्यूमतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे रहा। साथ ही गुलमर्ग और कारगिल में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर में रविवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "गुलमर्ग शून्य से 10 डिग्री कम तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा रहा जबकि शून्य से 10.2 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल लद्दाख क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा।" श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और जम्मू में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.1 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 5.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र में कटरा का तापमान 6.0 डिग्री, बटोटे में 0.6 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और उधमपुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।