5 Dariya News

श्रीनगर : पुलिस ने धोखेबाजों के गिरोह का पर्दाफाश किया

5 Dariya News

श्रीनगर 14-Dec-2017

श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को धोखेबाजों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया। इस गिरोह ने कश्मीर घाटी में 30 से भी ज्यादा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ धोखाधड़ी की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान ताहिर अमीन व वहीद भट के रूप में की गई है। ये दोनों एक महिला के साथ मिलकर बीते छह महीने से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे।उन्होंने कहा कि गिरोह सोशल मीडिया व ओएलएक्स डॉट कॉम जैसी वेबसाइट्स के जरिए सीधे-सादे उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी कर रहा था। वे सेलफोन, एलईडी टीवी और ओवन जैसे इलेक्ट्रिकॉनिक सामान आदि खरीदने के लिए जाली चेक का इस्तेमाल करते थे।उन्होंने कहा, "इसी तरह से वे जाने-माने शोरूम से कपड़े, बाथ फिटिंग्स, बिजली के तार आदि समान बैंक चेक का इस्तेमाल कर खरीदते थे।"उन्होंने कहा, "एक व्यापारी की शिकायत पर राम मुंशीबाग में एक प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।"