5 Dariya News

नरेंद्र मोदी ने नौसेना को पहली स्वदेशी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी सौंपी

5 Dariya News

मुंबई 14-Dec-2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय नौसेना को देश को स्कॉर्पीन श्रेणी की पहली स्वदेशी पनडुब्बी आईएनएस कलवरी समर्पित की। यह 17 वर्ष से अधिक समय के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली पहली पारंपरिक पनडुब्बी है। नौसेना के पनडुब्बी बेड़े ने 2017 में ही अपनी स्वर्ण जयंती मनाई थी। मझगांव डॉकयॉर्ड लिमिटेड ने अपनी परियोजना 75 के तहत अत्याधुनिक विशेषताओं वाली इस पनडु़ब्बी का निर्माण किया है। फ्रांस की डीसीएनएस ने इसमें तकनीकी सहयोग किया है। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे, भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जीग्लर और नौसेना प्रमुख सुनील लांबा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।