5 Dariya News

एमसीडी अवैध निर्माणों को दे रही इजाजत : आप

5 Dariya News

नई दिल्ली 13-Dec-2017

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भाजपा नीत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर आरोप लगाया कि अगर घूस दिए जाता है तो एमसीडी अवैध निर्माणों की इजाजत दे देती है। आप नेता दिलीप पांडे ने पत्रकारों से कहा, "इस संबंध में आप ने दक्षिणी दिल्ली दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के खिलाफ याचिका दाखिल की है।"उन्होंने कहा, "एसडीएमसी सीलिंग, डी-सीलिंग, अवैध निर्माणों को गिराने और कार्रवाई करने के संबंध में संपूर्ण सूचना मुहैया कराने में असमर्थ है।"पांडे ने कहा, "इन सूचनाओं को एकत्रित करने की पूरी कोशिश करने के बाद, हम ऐसा करने में असफल रहे। इनसब का एक ही कारण एसडीएमसी द्वारा अपनाया गया भ्रष्ट कार्यप्रणाली है। "पांडे ने कहा कि एमसीडी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और नागरिक एजेंसियों को बिना घूस दिए निर्माण कार्य करवाना संभव ही नहीं है।