5 Dariya News

कोयला घोटाला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा दोषी करार

5 Dariya News

नई दिल्ली 12-Dec-2017

 दिल्ली की एक अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और अन्य को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाया है। विशेष न्यायाधीश भारत पराशर ने कोड़ा, पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता, झारखंड के तत्कालीन मुख्य सचिव ए.के. बसु सहित अन्य को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का दोषी पाया है। इस मामले में सजा की घोषणा गुरुवार को की जाएगी। यह फैसला विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड (विसुल) को झारखंड का राजहरा उत्तरी कोयला ब्लॉक आवंटित किए जाने के मामले में आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोड़ा, गुप्ता और अन्य पर विसुल को कोयला ब्लॉक आवंटित करने में अनियमिताएं बरतने का आरोप लगाया था।