5 Dariya News

सुनील शर्मा ने उधमपुर-चनैनी सड़क की शीघ्र मुरम्मत के निर्देश दिये

5 Dariya News

जम्मू 12-Dec-2017

परिवहन एवं राजस्व राज्य मंत्री सुनील शर्मा ने आज सम्बंधित एजेंसियों से उधमपुर-चनैनी सड़क पर शीघ्र मुरम्मत कार्य शुरू करने के लिए कहा।मंत्री ने यह निर्देश आज सम्बंधित एजेंसियों के साथ आयोजित एक आपातकालीन बैठक में दिये। आरएंडबी उधमपुर के एसई, कार्यकारी अभियंता, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी तथा गामन इंडियन कारपोरेशन लिः के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।उधमपुर-चनैनी सड़क की खराब स्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री ने कार्यकारी एजेंसी गामन इंडिया लिः को यथाशीघ्र सड़क का मुरम्मत कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिये।गामन इंडिया कारपोरेशन  लिः के प्रतिनिधी ने आश्वासन दिया कि वे कार्यों को प्राथमिकता से षुरू करने की प्रक्रिया में हैं।बैठक के दौरान मंत्री ने एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी से कुद सड़क की मुरम्मत की जानकारी ली।मंत्री को बताया गया कि इसके लिए 14 करोड़ रु आवंटित किये गये हैं तथा शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू होगा।