5 Dariya News

प्रियंका चोपड़ा को मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड

5 Dariya News

मुंबई 12-Dec-2017

यूनिसेफ की सद्भावना दूत के रूप में विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया। मधु ने अपने बयान में कहा, "मैं उसकी (प्रियंका) तरफ से विनम्रता के साथ यह अवार्ड स्वीकार करती हूं। मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है, वह इस बात की मिसाल है कि जितान ज्यादा आप देते हैं, उतना ही ज्यादा आप पाते हैं।"मधु ने कहा कि बचपन से ही प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित हैं और बेली में प्रेम निवास को सहयोग देती थी। प्रियंका फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगी।