5 Dariya News

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान गिल सम्मानित

5 Dariya News

नई दिल्ली 12-Dec-2017

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने मंगलवार को भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान गुरुदेव सिंह गिल को खेल में अपने बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया। राठौर ने 67 साल के गिल को पांच लाख रुपये का चेक, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब एशियाई खेलों में भारतीय फुटबाल टीम का नेतृत्व करने वाले पूर्व कप्तानों को सम्मानित किया था, तब गिल कनाडा गए हुए थे। गिल ने 1978 में बैंकॉक में खेले एशियाई खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी।