5 Dariya News

सरकारी स्कूलों के समय में परिर्वतन-मलूका

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 18-Dec-2013

पंजाब सरकार ने सर्दियों के कारण राज्य के समूह सरकारी, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूलों क ा समय तुरंत प्रभाव से तबदील करने का निर्णय किया है।यह जानकारी देते हुये शिक्षा मंत्री पंजाब स. सिंकदर सिंह मलूका ने बताया कि राज्य में एलीमैंटरी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 तक किया गया है जबकि हाई एवं सीनियर सकैंडरी स्कूलों का समय सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.45 तक किया गया है।शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि पहले एलीमैंटरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे था और हाई एवं सीनियर सकैंडरी स्कूल सुबह 9.20 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक था।