5 Dariya News

पंजाब सरकार द्वारा गोबिन्दगढ़ किले के सुन्दरता बढ़ाने के लिए खर्चे जाएंगें 12.84 करोड़-फिल्लौर

यात्रियों के आकर्षण के लिए 4.7 करोड़ रूपये खर्चे जाएंगे मानूमैंट लाईटिंग के लिए

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ 18-Dec-2013

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में विरासती ईमारतों की संभाल के लिए कई अहम प्रयत्न किये जा रहे हैं। इनके चलते पंजाब हैरीटेज़ और टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड द्वारा अमृतसर और गोबिन्दगढ़ किले को यात्रियों के लिए आकर्षण के लिए 12.84 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैं। इस प्रोजैक्ट अधीन गोबिन्दगढ़ किले में लैण्ड स्केपिंग और मानूमैट लाईटिंग की जाएगी। पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री स. सरवण सिंह फिल्लौर ने जानकारी देते हुए बताया कि गोबिन्दगढ़ किले को यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनाने हेतू 8.24 करोड़ रूपये के लैण्ड स्केपिंग प्रोजैक्ट से किले के बाहरी आकर्षण को कलात्मक बनाया जाएगा।फिल्लोर ने कहा कि लेण्ड स्केपिंग किले की मुख्य सडक़ से किले के बाहरी राह तक की जायेगी। इसकी सजावट के लिए विशेष प्रकार के पौधे लगाए जाएंगें। जिसमें फूलों और बिना फूलों दोनों की किस्मे शामिल होंगी जो गाडिय़ों और पैदल रास्ते दर्शाएंगी।

मंत्री ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के तहत मोट एरिए को यात्रियों को आकर्षित करने के लिए यहां ऐतिहासिक वाटर चैनल और टनल, किले की दीवारें आदि को संवारा जाएगा ताकि सिक्ख इतिहास से जुड़े हुए इस किले को यात्रियों के लिए एक नमूने के तौर पर पेश किया जा सकें। उन्होंने बताया कि लैण्ड स्केप के लिए लाल पत्थर, विशेष पौधे और वृक्ष लगाए जाएंगें।फिल्लौर ने बताया कि किले के  अन्दर की ईमारतें तोपखाना, शास्त्र अजायब घर, विशेष महल और दरबार हाल  को कंकरीट से संवारा जाएगा और शेष स्थान पर यात्रियों के बैठने के लिए बगीचा बनाया जायेगा।मंत्री ने बताया कि पूरे किले को मानूमैंट लाईटिंग से सजाया जायेगा जिस पर 4.60 करोड़ रूपये खर्च आएंगें जो रात के समय यात्रियों के लिए बड़ा आकर्षक नजारा पेश करेगा।