5 Dariya News

कविंद्र गुप्ता, चंद्र प्रकाश गंगा, जुगल किशोर शर्मा, पूर्व संसद अविनाश राय खन्ना ने पुरस्कार दिए

5 Dariya News

जम्मू 10-Dec-2017

एक महान सामाजिक सुधारक और महाजन सभा डोगरा सदर सभा और कश्यप राजपूत सभा के संस्थापक  सदस्य स्वर्गीय लाला हंस राज महाजन की 151 वीं जयंती की शुभ अवसर पर प्रो चमन लाल गुप्ता फाउंडेशन ने अभिनव थियेटर मेंएक समारोह का आयोजन किया जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और अनुसंधान, खेल, कला और संस्कृति, पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने वालों विभिन्न श्रेणियों में पहले रुद्र पुरस्कार वितरित किए।अध्यक्ष विधान सभा कविंद्र गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व संसद अविनाश राय खन्ना ने इस अवसर पर संबोधित किया और समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लिए धर्मार्थ सहायता में प्रो चमन लाल गुप्ता फाउंडेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने फाउंडेशन की पहल की भी सराहना की और इस तरह के धर्मार्थ संस्थानोंख्जो समाज के विभिन्न वर्गों से युवाओं की छिपी स्वभाव को प्रकाश में लाते है, को मजबूत करने की जरूरत के लिए जोर दिया। उन्होंने रुद्र पुरस्कार भी वितरित किए।इस अवसर पर विधायक उधमपुर पवन कुमार गुप्ता, विधायक जम्मू पूर्व राजेश गुप्ता, एमएलस, विबोध गुप्ता, उप चेयरमैल पहाड़ी सलाहकार बोर्ड कुलदीप गुप्ता, प्रधान सचिव एच एंड एमई डॉ पवन कोतवाल, पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क, प्रमुख व्यवसायी, भी संख्या में प्रमुख नागरिक, महिला एवं बच्चे की संख्या में उपस्थित थे।