5 Dariya News

टायिनी टोटस स्कूल के छात्रों ने नृत्य व नाटक पेश कर अपनी प्रतिभा से सभी को हैरान किया

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 09-Dec-2017

टायिनी टोटस स्कूल, फेज 10 का वार्षिक समागम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों का उत्साह भी देखते ही बनता था। इस खूबसूरत शाम की शुरुआत चिरंजीव सिंह आईएएस (सेवानिवृत्त) भारत के पूर्व राजदूत पेरिस व  स्कूल के डायरेक्टर गुरजिंदर जीत सिंह द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके बाद मां सरसवती की वंदना हुई और इसके साथ ही रंगारंग प्रोग्रामों की शुरुआत हो गई। एक के बाद एक छोटे छोटे बच्चों द्वारा सोलो डांस, गु्रप डांस से माहौल को पूरी तरह संगीतमय कर दिया। छोटे छोटे बच्चों ने भारत के विभिन्न प्रदेशों के नृत्य पेश करके संपूर्ण भारत की खूबसूरत झलक पेश की। इसके साथ ही छात्रों द्वारा पेश किया गया पश्चिमी नृत्य व भारत का प्रसिद्ध डांडीया का प्रदर्शन भी बच्चों ने बेहद खूबसूरती से पेश किया। इसके अलावा चांद तारे, डांस पे चांस आदि गीतों पर बच्चों ने सोलो व गु्रप डांस पेश किए।मुख्य अतिथि चिरंजीव सिंह ने इस अवसर पर दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन दौरान पढ़ाई के साथ साथ खेलों, कला व सामाजिक कार्य न सिर्फ बच्चों के आत्म विश्वास में वृद्धि करते हैं बल्कि उनके भीतर छिपे कलाकार से भी सभी को ज्ञान मिलता है जो उनकी प्रोफेशनल जिंदगी के लिए बेहद सहायक होता है।इस रंगारंग समागम के अंत में पढ़ाई, खेल व अन्य गतीविधियों में विजयी रहने वाले छात्रों को स्कूल मैनेजमेंट द्वारा इनाम वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।