मौसम का पूर्वानुमान-महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मंडल प्रशासन को तैयारियों की स्थिति में रहने के निर्देश दिये
क्शेत्र विभागों को महत्वपूर्ण स्थानों पर पहले से ही कर्मचारियों, मशीनरी को तैनात करने के निर्देश दिये
5 Dariya News
जम्मू 09-Dec-2017
भारी बर्फबारी और बारिश के मौसम के मध्यनजर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कश्मीर के मंडल प्रशासन को तैयारियों की स्थिति में रहने के निर्देश दिये ताकि खराब मौसम के कारण किसी भी संकट से निपटा जा सके।मुख्यमंत्री ने पीडीडी, आरएंडबी, एमईडी, यूएलबी, पीएचई, स्वास्थ्य तथा अन्य जैसे सभी सम्बंधित विभागों को मौसम की भविश्यवाणी को देखते हुए निर्देश दिये कि वे अपने कर्मचारियों और मशीनरी को पहले से ही तैनात रखें।एक विश्श्टि दिशा में, महबूबा मुफ्ती ने निर्देश दिये कि बर्फ की निकासी संचालन में कोई विलम्ब नही होना चाहिए और जैसे ही यह जमा होना शुरू हो, बर्फ की निकासी मशीनों को सेवा में लगाया जाना चाहिए ताकि लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने पहले से ही महत्वपूर्ण स्थानों पर बर्फ की निकासी मशीनों को तैनात करने के निर्देश दिये हैं ताकि बर्फ को कम से कम समय में हटाया जा सके।मुख्यमंत्री ने श्रीनगर नगर निगम और शहरी स्थानीय निकायों को निर्देश दिये कि वे शहर और घाटी के प्रमुख शहरों में भीतरी सड़कों एवं गलियों से बर्फ हटाने में प्राथमिकता दें। उन्होंने पीडीडी अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वे क्षतिग्रस्त ढांचे को गति के साथ बदलें।महबूबा मुफ्ती ने स्किमस और एसएमएचएस अस्पतालों के प्रबंधों को भी निर्देश दिये हैं कि वे सभी जिले, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पतालों में भी दवाईयों का पर्याप्त भंडार रखने के अतिरिक्त उनके अधिकार क्षेत्रों में आवश्यक डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करें।मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त जम्मू को भी भारी वर्शा तथा बर्फ वाले क्षेत्रों में इसी तरह के तरीके अपनाने के निर्देश दिये।