5 Dariya News

चौ. लाल सिंह, जुगल किशोर ने नौशहरा में फारेस्ट गैस्ट हाऊस का नींव पत्थर रखा

नौशहरा में मंगला माता के निकट भवानी-धराल-भजवाल सड़क का कार्य भी शुरू करवाया

5 Dariya News

जम्मू 07-Dec-2017

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह और सांसद जुगल किशोर ने आज नौशहरा में मंगला माता के निकट वन विभाग द्वारा 50 लाख रु. की अनुमानित राशि से बनाये जाने वाले फारेस्ट गैस्ट हाऊस का नींव पत्थर रखा।विधायक रविन्द्र रैना, पार्शद सुरिन्द्र चौधरी, वनों के प्रमुख मुख्य संरक्षक रवि केसर, मुख्य वन संरक्षक फारूक गिलानी, एसएफसी निदेशक सुरेश गुप्ता, भू, जल संरक्षण निदेशक जावेद इकबाल पुंजू, एसएफआरआई निदेशक बी.एम. शर्मा तथा अन्य सम्बंधित वरिश्ठ अधिकारी मंत्री के साथ थे।फारेस्ट गैस्ट हाऊस का नींव पत्थर रखने के उपरांत चौ. लाल सिंह ने कहा कि सरकार भवानी गांव में मंगला माता के निकट श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं देने के लिए सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने फारेस्ट गैस्ट हाऊस का निर्माण कार्य शुरू करने हेतु 50 लाख रु. की लागत वाली परियोजना में से 28 लाख रु. जारी किये हैं। उन्होंने कार्यकारी एजैंसी को कार्य में तेजी लाकर इस परियोजना को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये।स्थानीय लोगों की मांगों पर प्रतिक्रिया जताते हुए मंत्री ने मंगला माता के निकट भवानी गांव में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने हेतु 50 लाख रु. घोशित किये। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि सरकार ने नौशहरा बाई-पास सड़क के निर्माण हेतु 1 करोड़ रु. की राशि निर्धारित की है तथा कहा कि सड़क का कार्य प्रगति पर है जिसे निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाएगा।चौ. लाल सिंह ने एसएफसी के प्रबंध निदेशक से भवानी गांव में अलग अलग प्रकार की 2 ट्रक लकड़ी का भंडार रखने को कहा ताकि स्थानीय लोग इसे सरकारी दामों पर खरीद सकें।मंत्री ने कहा कि सरकार ने हर बंजर भूमि तथा सड़क के किनारे की पटटी के सौंदर्यकरण हेतु ढांचागत योजना बनाई है।सांसद जुगल किशोर शर्मा ने भवानी गांव में गलियों, नालियों के उन्नयन तथा पेयजल सुविधाओं को बढ़ाने हेतु 10 लाख रु. घोशित किये। पार्शद सुरिन्द्र चौधरी ने भी नौशहरा में विकास  कार्यों हेतु 10 लाख रु. की राशि घोशित की।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए विधायक रविन्द्र रैना ने कहा कि नौशहरा निर्वाचन क्षेत्र को सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ आधुनिक रेखा पर विकसित किया जाएगा।भवानी गांव के लोगों की मांग पर विधायक ने मंगला माता में बुनियादी सुविधाओं हेतु 11 लाख रु. घोशित किये।इसके उपरांत मंत्री ने अन्य गणमान्यों के साथ सीमा सड़क संगठन द्वारा 14.14 करोड रु. की अनुमानित राशि से बनाई जाने वाली भवानी से दरहाल तक 11.75 किलोमीटर लम्बी सड़क तथा आरएंडबी विभाग द्वारा 11.19 करोड़ रु. की अनूमानित राशि से  बनाई जाने वाली दरहाल से भजवाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कार्यकारी एजैंसियों को जनवरी 2019 तक दोनों सड़कों को पूरा करने के लिए कहा।