5 Dariya News

महाराष्ट्र में पुलिस मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर

5 Dariya News

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) 06-Dec-2017

महाराष्ट्र के जिंगानुर के जंगलों में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में सात संदिग्ध नक्सली मारे गए। इनमें पांच महिलाएं शामिल थीं। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बल घने जंगल में नक्सलियों तक पहुंचने और सात को मार गिराने में कामयाब रहे। मारे गए नक्सलियों की अधिक जानकारी फिलहाल नहीं मिली है क्योंकि सुरक्षा बलों ने सिरोंचा उप जिला क्षेत्र के जंगलों में छिपे अन्य नक्सलियों को खोजने के लिए अभियान शुरू किया है। नवंबर के आखिरी सप्ताह से नक्सली कई हमले कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस के मुखबिर होने के संदेह में पांच नागरिकों की हत्या भी की। नक्सली दो सुरक्षा जवानों की भी हत्या कर चुके हैं।