5 Dariya News

पेंशनर्स एसोसिएशन जंडियाला गुरु मंडल ने पेंशन ना मिलने के चलते किया पी एस पी सी एल केओ खिलाफ रोष प्रदर्शन

5 Dariya News (कुलजीत सिंह)

जंडियाला गुरु 05-Dec-2017

आज जंडियाला गुरु मंडल में पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पावरकॉम और ट्रांसको लिमटिड के खिलाफ पेंशन न मिलने के रोष प्रदर्शन किया गया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए पेंशनर्स एसोसिएशन ने कहा कि विभाग द्वारा हर माह की मिति को उनके बैंक खातों में  पेंशन डाल दी जाती थी।पर इस बार पेंशनरो के बैंक खातों में पेंशन नही भेजी गई।जिसके चलते पेंशनर्स में रोष लहर फैल। गई ।जत्थेबंदी द्वारा इन सबंध में पावरकॉम की बुरी कारगुज़ारी के खिलाफ बिजली घर जंडियाला। गुरु में रोष रैली कर जमकर नारेबाजी की गई।उन्होंने ने मांग की कि सेवामुक्त कर्मचारियों और अधिकारियों की पेंशन तुरंत डाली जाए ।इस मौके पर प्रधान सुखदेव सिंह ,कुलवंत सिंह सर्कल सीनियर मीत प्रधान, नत्था सिंह महासचिव बचित्तर सिंह ,हरभजन सिंह ,सुरजीत सिंह ,सुरजीत सिंह ,बलवंत सिंह ,सुदेश कुमार ,दर्शन लाल ,मुख़्तार सिंह ,दलीप सिंह ,पूर्ण चंद ,मलकीत सिंह ,सुलखन सिंह ,मदन लाल ,सुरिंदर सिंह ,व अन्य हाजिर थे।