नरेंद्र मोदी ने राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद किया
5 Dariya News
नई दिल्ली 03-Dec-2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी 133वीं जयंती पर याद किया। राजेंद्र प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर, 1884 को बिहार के सीवान में हुआ था। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा कि भारतीय पीढ़ियों को राजेंद्र प्रसाद से प्रेरणा मिली है। मोदी ने अपने संदेश में कहा, "महात्मा गांधी से प्रेरित होकर डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के स्वतंत्रता संग्राम का सक्रिय हिस्सा बनें। उन्होंने असहयोग आंदोलन जैसे जमीनी स्तर के आंदोलनों में हिस्सा लिया और राष्ट्रपति के रूप में संविधान सभा का नेतृत्व किया।"