आईएएनएस के पत्रकार संदीप पौराणिक को पर्यावरण प्रेमी पुरस्कार
5 Dariya News
खजुराहो (मध्यप्रदेश) 02-Dec-2017
मध्यप्रदेश की पर्यटन नगरी, खजुराहो में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय जल सम्मेलन में आईएएनएस के प्रमुख संवाददाता संदीप पौराणिक को 'पर्यावरण प्रेमी पुरस्कार-2017' से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर और सिर पर साफा बांधकर पौराणिक को सम्मानित किया। इस मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। यह पुरस्कार जल-जन जोड़ो अभियान और जल बिरादरी की तरफ से दिया गया। इस मौके पर जल बिरादरी के संयोजक, जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि 'नदी, नारी और नीर' के मुद्दे पर खबरें लिखकर समाज में जागृति लाने के लिए यह पुरस्कार पत्रकार पौराणिक को दिया जा रहा है।पौराणिक भोपाल में आईएएनएस के प्रमुख संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं।