सईद बशारत बुखारी ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा
घाटी में खाद की कमी को पूरा करने हेतु कदम उठाने की मांग की
5 Dariya News
जम्मू 29-Nov-2017
बागवानी मंत्री सईद बशारत बुखारी ने घाटी में खाद की कमी से जुड़ी किसानों तथा फल उत्पादकों की चिंताओं को दूर करने के लिए रसायनिक एवं उर्वरक तथा संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के हस्तक्षेप की मांग की है।केंद्रीय मंत्री को अपने संवाद में, मंत्री ने उनसे जोर देकर कहा कि उर्वरक कंपनियों को जम्मू/उधमपुर रैक प्वाइंट से कश्मीर घाटी के अतिरिक्त रेलवे आउट एजेंसी (आरओए) तक उर्वरक परिवहन के लिए अनुमति देने के मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई करे ताकि किसानों को समय पर खाद्य उपलब्ध हो। उल्लेखनीय है कि एप्पल ग्रोअर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उधमपुर रैंक प्वांइट में उचित बुनियादी ढांचे और परिवहन सुविधाओं की कमी के कारण घाटी में खाद्य की कमी, जिससे खाद्य के परिवहन में अत्याधिक देरी से कश्मीर घाटी को हानि हो सकती है, से सम्बंधित बागवानी मंत्री से भेंट की थी।