5 Dariya News

पंजाब सरकार द्वारा 3 आई.पी.एस. और 10 पी.पी.एस. आधिकारियों के तबादले और तैनातियां

5 Dariya News

चंडीगढ़ 28-Nov-2017

पंजाब सरकार ने आज 3 आई.पी.एस. और 10 पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले / तैनातियां संबंधी आदेश जारी किये हैं।इस संबंधी जानकारी देते हुये एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री सुरिन्दर लांबा आई.पी.एस. को ए.डी.सी.पी -3 लुधियाना से ए.डी.सी.पी स्पैशल ब्रांच लुधियाना नियुक्त किया गया है। इसी तरह संदीप कुमार गर्ग आई.पी.एस. को ए.डी.सी.पी. -2 लुधियाना से ए.डी.सी.पी हैड -क्वार्टर और सुरक्षा लुधियाना तैनात किया गया है। इसके अलावा नवनीत सिंह बेैंस आई.पी.एस. को ए.एस.पी. रायकोट नियुक्त किया गया है।इसी के अलावा अन्य तबादलों में गुरप्रीत कौर पुरेवाल पी.पी.एस. को ए.डी.सी.पी -3 लुधियाना, जसवीर सिंह पी.पी.एस को एस.पी. इन्वेस्टिगेशन खन्ना, शरनजीत सिंह पी.पी.एस को एस.पी. हैड क्वार्टर बरनाला, जगतप्रीत सिंह पी.पी.एस. को असिस्टेंट कमांडैंट 9वीं बटालियन अमृतसर, कुलवंत सिंह पी.पी.एस. को ए.डी.सी.पी ट्रैफि़क जालंधर, निर्मलजीत सिंह पी.पी.एस. को ए.डी.सी.पी. इंडस्ट्रियल सिक्योरटी जालंधर, संदीप कुमार पी.पी.एस. को ए.डी.सी.पी. -2 लुधियाना, रविन्द्रपाल सिंह पी.पी.एस. को एस.पी. हैडक्वार्टर फतेहगड़ साहिब, परमजीत सिंह पी.पी.एस. को असिटैंट कमांडैंट 27वीं बटालियन पी.ए.पी. जालंधर और कंवलप्रीत सिंह चाहल को डी.एस.पी.(एस /डी) फिलौर नियुक्त किया गया है। बदलियो और तैनातयों संबंधी यह आदेश तुंरत प्रभाव से लागू होगें।