5 Dariya News

पंजाब सरकार नई एक्साइज नीति के अधीन स्लम इलाकों से शराब के ठेके हटाए - बेलन ब्रिगेड

5 Dariya News

लुधियाना 28-Nov-2017

पंजाब सरकार जिसकी आर्थिक दशा बहुत कमजोर हो चुकी है और अब कांग्रेस अपनी सरकार चलाने के लिए नई एक्ससाइज नीति लेकर आ रही है। जिसमें शराब के ठेके प्राइवेट लोगों के हाथों से सरकार के एक्ससाइज विभाग के अधीन आ जाएंगे।  पंजाब सरकार की इस नीति पर बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि शराब एक नशा है और इसका सबसे बुरा असर गरीब मजदूर पर पड़ता है जो दिन भर मजदूरी करने के बाद शाम को शराब के नशे में खाली हाथ घर पहुँचता है। यहाँ उसके बाल बच्चे बीबी को  भर पेट खाना भी नहीं नशीब होता और मजदूर  सारी मेहनत की कमाई रास्ते में शराब के ठेके पर एक बोतल पीकर ख़त्म क्र देता है।  कांग्रेस सरकार अपनी इस नई नीति के अधीन स्लम इलाकों से शराब के ठेके हटाएँ ताकि गरीब मजदूर शराब की लत से छुटकारा पा सके और अपने  परिवार का पालन पोषण कर सके और  उन्हें भर पेट खाना खिला सके। अब तक शराब के ठेके खोलने वाले प्राइवेट ठेकेदार लोग अपना फायदा देखकर स्लम एरिया में ज्यादा शराब के ठेके खोलते थे और यदि अब  पंजाब सरकार शराब का कारोबार अपने हाथ में लेती है तो फिर कम से कम गरीब बस्तियों में शराब के ठेके ना खोले जाएं और  जो ठेके चल रहें है उन्हें बंद किया जाए।