5 Dariya News

शिरीष कुंदर वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख रहे

5 Dariya News

मुंबई 27-Nov-2017

फिल्मकार शिरीष कुंदर वेब सीरीज के साथ डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनका कहना है कि वह इस प्लेटफॉर्म के जरिए काम को लेकर मिल रही स्वतंत्रता को लेकर उत्साहित हैं। कुंदर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "साझा करते हुए खुश हूं कि मैं आखिरकार वेब श्रृंखला की दुनिया में प्रवेश कर रहा हूं। इस मंच द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली संभावनाओं और स्वतंत्रता को लेकर बहुत उत्साहित हूं। अभी पहली परियोजना को लेकर प्रतिबद्ध हूं।"