5 Dariya News

अखिलेश के आरोप बेबुनियाद व तथ्यहीन : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

5 Dariya News

लखनऊ 26-Nov-2017

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आचार संहिता के उल्लंघन का अखिलेश यादव का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद तथा तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि 'अखिलेश बेबुनियाद आरोपों से प्रदेश की जागरूक जनता को भ्रमित करने में कामयाब नहीं हो सकते।' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, ‘‘नगरीय सुशासन के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। नगरीय सुशासन के लिए भाजपा ने अपनी प्राथमिकताओं को प्रदेश की सम्मानित जनता के समक्ष रखा है। भाजपा पॉलिटिक्स आफ परफॉर्मेंस में विश्वास करती है। सपा-बसपा व कांग्रेस की कथनी करनी के बीच की सत्यता जग जाहिर है।’’उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के नेताओं में प्रदेश की जनता के समक्ष जाने का नैतिक बल नहीं है। इसलिए स्थानीय निकाय चुनाव में सपा-बसपा का कोई नेता जनता के साथ संवाद करने नहीं गया।