5 Dariya News

मिस्र में मस्जिद में विस्फोट, 54 मरे

5 Dariya News

काहिरा 24-Nov-2017

मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई। मिस्र की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया, उत्तरी शहर अरीश की मस्जिद में आतंकवादियों ने घरों में बने विस्फोटकों को लगाया और जब लोग नमाज पढ़कर लौट रहे थे, उसी दौरान विस्फोट किया। जिन व्यक्तियों ने बचकर भागने की कोशिश की उन पर आतंकवादियों ने गोलियां भी चलाई।