5 Dariya News

ब्लैक बक द्वारा फरीदकोट में ट्रक मालिक मीट का आयोजन

बुकिंग के पुराने तरीकों की जगह आधुनिक लोड बुकिंग के तरीके बताए

5 Dariya News

फरीदकोट 24-Nov-2017

फरीदकोट के होटल शाही हवेली में जिले के लगभग १०० ट्रक आपरेटरों व ट्रक मालिकों के लिए ब्लैकबक द्वारा एक मीट का आयोजन किया गया। इस मीट दौरान  ट्रक मालिकों को बुकिंग के पुराने तरीकों की जगह नए व आधुनिक  लोड बुकिंग के तरीकों से अवगत करवाया गया।ब्लैकबक कंपनी के सह संस्थापक व सी ओ ओ बी सुर्बामणियम ने पत्रकारों वे ट्रक मालिकों के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि देश में यातायात के साधनों के लिए सड़की मार्ग पर चलने वाले ट्रक सबसे अधिक उपयोगी साधन हैं। ट्रकों के माध्यम से ले जाए जाने वाला सामान कश्मीर से कन्या कुमारी तक पहुंचाया जाता है। परंतु आज भी ट्रकों की  लोड बुकिंग परंपरागत तरीकों से ही की जाती है। जो कि आज के जमाने में ढ़ीली व सुस्त प्रक्रिया है। जबकि आज के कंप्यूटर युग में ब्लैकबक द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए ऐसी एप्प तैयार की गई है जिसकी मदद से ट्रक मालिक अपने कार्यालय में बैठे ही मिंटों स्किंटों में देश भर में अपनी  लोड बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही ब्लैकबक द्वारा ट्रक मालिकों को ८० प्रतिशत पैसे एडवांस दिलवा दिए जाते हैं, जो फायदे का सौदा है।

उन्होंने आगे बताया कि हम क्षेत्र में सबसे बड़े मंच का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें कंपनी के प्लेटफार्म पर ४०० से भी अधिक कार्पोरेट व एसएमई शिपिंग कंपनियां हैं। इस समय एप्प से २००० से भी अधिक ट्रक मालिकों के साथ काम करने वाले १,३०,००० से अधिक ट्रक व लगभग २०० स्थानों पर बुकिंग की सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।इस अवसर पर ट्रक मालिकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए बी सुर्बामणियम ने बताया कि रोजाना 100 लोड उत्तरी भारत में कांडला/मुंदरां से पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, मंडी, मोगा, बरनाला, फरीदकोट, सुनाम, जालंधर, दसूरा, होशियारपुर, दीनानगर, जम्मू, कठुआ, श्रीनगर तक उपलब्ध है। जबकि जमुनानगर से बद्दी, लुधियाना, खन्ना, बरनाला, काला अंब व पंजाब के अन्य कई स्थानों के लिए भी लोड उपलब्ध है। इसी तरह वापसी लोड के लिए भी जलालाबाद, फरीदकोट व फाजिलका से कांडला/मुंदरां से बहुत अच्छे दाम पर लोड के अवसर आनलाइन उपलब्ध हो जाते हैं। इस अवसर पर ट्रक आपरेटरों को प्लेटीनियम पार्टनर अवार्ड, गोल्ड पार्टनर अवार्ड, सिल्वर पार्टनर अवार्ड व ट्रस्टी पार्टनर अवार्ड से सम्मानित किया गया।