उधमपुर की स्व-सहायता समूह महिला सदस्यों को ब्रिकी केन्द्र मिला
अब्दुल हक खान ने षोरूम का उद्घाटन किया, आजीविका मिषन में सफलता प्राप्ति के लिए एसएचजी को बधाई दी
5 Dariya News
जम्मू 23-Nov-2017
उधमपुर जिले में हजारो की संख्या मे स्व-सहायता समूहों को आज प्रमुख बाजार में एक समुदायिक ब्रिकी केन्द्र प्राप्त हुआ जिसमें सदस्य सेल पर अपने उत्पादों को प्रदर्षित कर सकते हैं। ब्रिकी केन्द्र से सदस्यों की उनके उत्पादों को बेचने में सहायता होगी।ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अब्दुल हक खान द्वारा ब्रिकी केन्द्र का उद्घाटन कर इसे सदस्यों को समर्पित किया गया। मंत्री ने कहा कि एसएचजी के सदस्यों को प्रमुख बाजार में एक षोरूम मिलने से वे अपने उत्पादों का प्रदर्षन करने के योग्य बनेगे। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह बनाना राज्य में एक बडी सफलता है क्योकि इससे महिलाओं के आर्थिक विकास एवं उत्थान में सक्रिय रूप से सहायता हुई है।इसके उपरांत मंत्री उधमपुर जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उधमपुर के उपायुक्त रविन्द्र कुमार, एसआरएलएम जम्मू के अतिरिक्त निदेषक कपिल षर्मा, एसीडी उधमपुर तथा जिले के अन्य वरिश्ठ अधिकारी मंत्री के साथ थे।मंत्री को जानकारी दी गई कि विभाग ने 3 ब्लाक जिले के 83 ग्राम पंचायत कवंर किये है। जिनमें 12499 घरों को लिया गया है।इसके अतिरिक्त मंत्री को बताया गया कि 2782 घरों को कृशि गतिविधियों में षामिल किया गया है जबकि 1350 घर पषु तथा डेयरी फार्मिंग जबकि 580 परिवार मुर्गी पालन से जुड़े हैं। बैठक में यह जानकारी दी गई कि उम्मीद योजना स्व-सहायता समूह की सभी महिला सदस्य को एक व्यक्तिगत बैंक खाता खोलने के लिए प्रोत्साहित करती आ रही है तथा 3 वर्शो में अब तक 89.14 प्रतिषत प्रगति हुई है। इसके उपरांत मंत्री ने आत्मनिर्भर ग्राम संस्थाओं तथा स्व-सहायता ग्रुपों के बीच प्रमाण पत्र भी वितरित किये।