5 Dariya News

प्रवासी पंजाबियों की जांच अधीन शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए ए आई जी स्तर का अधिकारी करेगा निगरानी-दियो

इस वर्ष अब तक एन आर आई मामलों संबधी कुल 3200 शिकायतों में से 65 प्रतिशत का निपटारा

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ/मोहाली 14-Dec-2013

प्रवासी पंजाबियों के मामलों  सभी मामले एन आर आई थानों को भेजे जाएं ताकि इनका शीघ्र निपटारा किया जा सकें। आज यहां एन आर पुलिस विंग की कारगुजारी का लेखा जोखा करने के लिए रखी बैठक की अध्यक्षता करते हुये एन आर आई पुलिस विंग के मुखी आई जी पी गुरप्रीत कौर दियो ने इस संबधी निर्देश जारी करते हुये कहा कि पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों के मामलों को पारदर्शी ढंग से शीघ्र हल करने के लिए एन आर आई पुलिस विंग का गठन किया है। उन्होने साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुये कहा कि सभी शिकायतें बिना किसी भेदभाव के मेरिट के आधार पर हल की जाएं।आई जी पी दियो ने बताया कि इस वर्ष अब तक एन आर आई मामलों संबधी 3200 शिकायतें आई हैं जिन मे से 60 प्रतिशत शिकायतें जायदाद ,तीस प्रतिशत विवाहों और 10 प्रतिशत अन्य मामलों को लेकर मिली हैं । जिनमें से 65 प्रतिशत से अधिक का निपटारा कर दिया गया है।

उन्होने साथ ही बताया कि एन आर आई मामलों संबधी इस वर्ष कुल 270 एफ आई आर दर्ज की गई है, जिनमें से 160 एन आर आई थानों में दर्ज  की गई है।

आई जी पी दियो ने थानों के मुखियों को निर्देश जारी करते हुये कहा कि पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही एफ आई आर  दर्ज की जाए और पूरे सबूतों को रिकार्ड पर लाया जाए। उन्होने बताया विभिंन स्तर पर जांच अधीन चल रही एन आर आई शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए ए आई जी स्तर के अधिकारी को लगाया गया है।

आई जी पी दियो ने बताया कि कुल 30 देशों में से शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से सबसे अधिक कनाडा,दूसरे स्थान पर अमेरिका,तीसरे पर यूके और चोथ्ेा पर आस्ट्रेलिया से प्राप्त हुई हैं।आई जी पी दियो ने कहा कि राज्य में 11 एन आर आई  पुलिस थानें स्थापित किये गये हैं,जिनको एन आर आई पुलिस विंग के मुख्यालय के साथ आन लाईन जोड़ा गया है और प्रत्येक केस की जांच डी आई जी और ए आई जी की प्रत्यक्ष निगरानी अधीन होगी , उन्होने विभाग में पारदर्शता पर बल देते हुये कहा कि किसी विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा।आई जी पी गुरप्रीत दियो ने कहा कि इस लिए उन्होने प्रवासी पंजाबियों को भी अपील की कि वह विभाग की वेवसाईट पर आन लाईन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं । जिसका स्टेटस भी शिकातयकर्ता आन लाईन ही चैक कर सकते हैं। इस बैठक में एन आर आई पुलिस विंग के डी आई जी एल के यादव , ए आई जी हरप्रीत सिंह संधू,डी एस पी एन आर आई जांलधर जसतिंन्द्र सिंह , डी एस पी एन आर आई लुधियाना कंवलपाल सिंह, डी एस पी एन आर आई मुख्यालय दीपीन्द्र कौर और एन आर आई पुलिस थानों के मुखी उपस्थित थे।