5 Dariya News

दीपिका पादुकोण की आपबीती पर हैरान रूबी रोज

5 Dariya News

मुंबई 18-Nov-2017

ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री रूबी रोज ने शनिवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का समर्थन किया। उन्हें फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर मारपीट की धमकी दी जा रही है। वहीं रूबी रोज इस बात से काफी हैरान हैं और उन्होंने दीपिका को सबसे मजबूत महिला बताया है। रोज ने कहा, "मैं यह पढ़कर हैरान थी कि मेरी प्यारी दोस्त पर क्या बीत रही है। लेकिन उनकी शक्ति और साहस को देख हैरान हूं। आप जानते हैं कि दीपिका एक मजबूत महिला हैं।"इसकी प्रतिक्रिया में दीपिका ने हाथ जोड़ते हुए एक इमोजी भेजी।दीपिका और रोज ने वर्ष 2017 की हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएप्स : रिटर्न ऑफ एक्जेंडर केज' में साथ काम किया था।'पद्मावती' में राजपूत रानी की भूमिका निभा रहीं दीपिका को विभिन्न राजपूत संगठनों से धमकियां मिली हैं, जिन्होंने फिल्म रिलीज न करने की मांग की है।संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'पद्मावती' में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।