5 Dariya News

यात्री पर्यटन क्षमता के दोहन के लिए धार्मिक स्थलों का विकास- प्रिया सेठी

5 Dariya News

जम्मू 17-Nov-2017

षिक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने कहा कि सरकार पर्यटन के हर एक पहलु के दोहन के लिए धार्मिक स्थलों को बढावा दे रही है। मंत्री ने यह बात आज सुकराला माता मंदिर पुरानी मंडी में माता सुकराला देवी मूर्ती स्थापना दिवस के अवसर पर कही।विधायक जम्मू पूर्व राजेष गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने यात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने हेतु प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए आवष्यक कदम उठाये हैं।उन्होंने कहा कि मंदिरों का षहर जम्मू अधिक पर्यटन क्षमता वाला षहर है तथा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन के प्रोत्साहन हेतु धार्मिक स्थलों का विकास सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मंत्री ने सुकराला माता मंदिर में माथा भी टेका तथा वह श्रद्धालुओं के साथ जागरण में भी षामिल हुईं।बलदेव सिंह बिलोरिया, अनिल मसूम, अजय सेठी, अंजु डोगरा, अरूण सेठी, रामेष गुप्ता तथा माता सुकराला सेवादल के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।