5 Dariya News

ग्रीस में बाढ़ से 15 मरे

5 Dariya News

एथेंस 16-Nov-2017

ग्रीस में भारी बारिश से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति में करीब 15 लोग मारे गए। इसके अलावा देश में बाढ़ से काफी पर तबाही हुई है। 'बीबीसी' ने बुधवार को बताया कि मंदरा, निया पेरामोस और मेगारा जैसे औद्योगिक शहर सबसे अधिक प्रभावित हुए। मृतकों में कई बुजुर्ग शामिल हैं, जिनके शव उनके घरों से बरामद किए गए। रिपोर्ट में कहा गया कि तेजी से बहकर आए लाल कीचड़ से सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने आपदा के मद्देनजर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।मंदरा की मेयर यियाना क्रुकॉकी ने राष्ट्रीय प्रसारक 'ईआरटी' को बताया, "सब कुछ खो गया है। आपदा बहुत बड़ी है।" 'ईआरटी' ने बताया कि करीब 37 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और कई अभी भी लापता हैं।पिछले एक सप्ताह से खराब मौसम ग्रीस को प्रभावित कर रहा है लेकिन भारी बारिश से अचानक रातों-रात बाढ़ आ गई जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि वे तैयार नहीं थे।