5 Dariya News

'एस दुर्गा' बिना सेंसर की हुई फिल्म : मनोहर पर्रिकर

5 Dariya News

पणजी 15-Nov-2017

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि फिल्म 'एस दुर्गा' व 'न्यूड' को आने वाले आईएफएफआई 'इंडियन पैनोरमा' में प्रदर्शन कार्यक्रम से हटा दिया गया है, क्योंकि यह पूर्व में बिना कट के जमा की गई और 'न्यूड' अधूरी है।पर्रिकर एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा के अध्यक्ष हैं। यह सोसाइटी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की सह मेजबान है। पर्रिकर ने कहा कि सनल कुमार शशिधरन की मलयालय फिल्म 'एस दुर्गा' दो अन्य फिल्म समारोहों में कट के साथ जमा की गई थी, क्योंकि इससे धार्मिक भावनाओं को आहत होने की संभावना थी।पर्रिकर ने कहा, "न्यूड' फिल्म अभी भी पूरी नहीं है। यहां तक कि यदि इसे ज्यूरी द्वारा चुना जाता है और यदि यह पूरी नहीं है और इसे सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है, तो पूरी प्रक्रिया के पूर्ण होने तक इसे नहीं दिखाया जा सकता। इसके साथ सिनेमाटोग्राफी अधिनियम के तहत विवाद होगा।"