5 Dariya News

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

5 Dariya News

लुधियाना 14-Nov-2017

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की तरफ से पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया।  जिसमें गरीब बच्चों को चॉकलेट, बिस्कुट व केक बांटे गए। इस अवसर पर इंटक की पंजाब महिला अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। पंडित नेहरू का कहना था कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य है। कल को यह बच्चे ही देश की बागडोर संभालेंगे और देश को उन्नति के शिखर पर लेकर जाएंगे। पंजाब इंटक लोकल बॉडीज के प्रधान नरेंदर सिंह ने अपने विचारों में कहा कि पंडित नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश की आजादी में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और  देश की तरक्की के लिए बच्चों को शिक्षा देना ही उनका मुख्य उद्देश्य था। इसलिए आज 14 नवंबर का दिन पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।