5 Dariya News

इंडो ग्लोबल कालेजिस को अकादमिक व रिसर्च 2017 क्षेत्र में मिला अवार्ड

आईआईटी बंबे द्वारा करवाई गई अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस दौरान इंडो ग्लोबल गु्रप ने लगाई इनामों की झड़ी, इंडो ग्लोबल कालेजिस के अध्यापकों को भी मिले अवार्ड

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 14-Nov-2017

आईआईटी बंबे व नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टैक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च चंडीगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस का मुख्य विषय स्थाई विकास के लिए अंतर शास्त्र खोज 2017 रखा गया। इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शिक्षा व उद्यौग जगत के बुद्धिजीवियों ने शिरकत करते हुए संबंधित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस कांफ्रेंस में लगभग 300 रिसर्चर ने भाग लेते हुए अपनी खोजों संबंधी जानकारी दी। इस दौरान इंडो ग्लोबल के 110 अध्यापकों, रिसर्चर व छात्रों ने खास तौर पर भाग लेते हुए संबंधित विषयों बारे अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान इंडो ग्लोबल कालेजिस को शिक्षा व खोज के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने के लिए अकादमिक व रिसर्च क्षेत्र 2017 अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इंडो ग्लोबल के प्रिंसीपल डा एस पी आहूजा को बेहतरीन शिक्षाविद अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

जबकि डा हरदीप सैनी प्रो व एसोसिएट डीन इंडो ग्लोबल को बेहतरीन रिसर्च अवार्ड 2017 से सम्मानित किया गया जबकि इंजी भूपिन्द्र सिंह एसोसिएट प्रो सिविल इंजीनियरिंग विभाग को युवा इंजीनियरिंग अवार्ड 2017, वंदना गर्ग, इंस्टेंट प्रो, मैथ विषय को उभरते हुए शिक्षाविद 2017 अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर इंडो ग्लोबल कालेजिस में खुशी का माहौल छा गया, गु्रप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने इस उपलब्धी के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इंडो ग्लोबल ग्रुप को सम्मान मिलना यकीनन बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही गु्रप के अध्यापकों ने निजी तौर पर भी इनाम जीतकर यह सिद्ध कर दिया कि खोज और शिक्षा के क्षेत्र में इंडो ग्लोबल गु्रप रोजाना नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। गु्रप के सीईओ मानव सिंगला ने भी अध्यापकों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।